Sunday 24 June 2018

विशुद्ध चक्र और आत्मिक शरीर का ध्यान




आई ये विशुद्ध चक्र पर ऊर्जा ले जाने के लिए एक छोटा सा ध्यान करेंगे|

एक आराम दाय कुर्सी पे बैठ जाये या लेट जाए|
अपनी आँखें बंद कर ले |
अपने पूरे शरीर को एकदम ढीला छोड़ दे |
में ३ से १ और १० से १ तक गिनती करता हु हर काम होते नंबरों के साथ आप मन की अथक गहराई में डूबते जा रहे हैं|
३, २, १ आप अल्फा लेवल पर आ गए हैं|
मेरे १० से १ गिनती करने पर आप मन की अथक गहराई में डूबते जा रहे हैं |
१०, ९, ८, मन के गहरे लेवल पर जा रहे हे
७, ६, ५, ४, गहरे और गहरे
३, २, १
आप मन के गहरे लेवल पर आ गये हैं|
आप अपने फ़ायदे के लिए, अपने चक्रों को जागरूक करने के लिए मन के गहरे और स्वस्थ लेवल पर काम कर रहें हैं|

अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दे|
मुंह से हल्के से सांस छोड़े|
सांस को एकदम धीमा और सामान्य कर दे|

होठ बंद रख कर गले से ओम् में म की गुंजार करे
लगभग एक मिनट तक गुंजार करते रहे|
गले के ऊपर हल्का सा कंपन महसूस करे|
ऊर्जा को गले के चारों और गोल गोल घूमता हुआ महसूस करे|
मुंह से हल्के से सांस छोड़े|

म की गुंजार करते रहें|

शरीर में कही पर झुनझुना हट या फड़कता महसूस होता हे तो वहाँ से ऊर्जा को जाने दे|
शरीर की हर एक कोशिका को ऊर्जा ठीक कर रही हैं|

अगर मन में विचार उठ रहे हे की में इस से भी अच्छा मेडिटेशन करवा सकता हु या में बहुत जानता हु तो जाने की ये भी एक विचार हे और मुझे ऐसे सब विचारों से मुक्त होना हैं|
विचारों के प्रति घृणा का भाव ना रखे पर जाने की ये विचार आ रहें हैं| में विचारों से अलग हु|

थोड़ी देर तक ऊर्जा को गले और सिर में घूमता महसूस करते रहे |

म की गुंजार करते रहें|

अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दे|
मुंह से हल्के से सांस छोड़े|
सांस को एकदम धीमा और सामान्य कर दे|

म की गुंजार बंद कर दे|

ऊर्जा को गले में से बहा कर सिर के निचले भाग में होते हुए सिर के ऊपर निकल दे |

अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दे|
मन के गहरे लेवल से बाहर आते हुए
मुंह से हल्के से सांस छोड़े|
मन के गहरे लेवल से बाहर आकर पूरा जागरूक हो जाए|
हलक़े से अपनी आँखें खो ले और हल्का महसूस करे|

ये मेडिटेशन को रोज रात को सोते समय या दोपहर में आराम के वक्त करे|